Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता ने इस अनोखे अंदाज में विराट को भेजी शुभकामनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें लता ने इस अनोखे अंदाज में विराट को भेजी शुभकामनाएं
, सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (16:48 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं स्वर साम्राज्ञी और भारतरत्न लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाइयां दी हैं।
मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपनी जन्मस्थली पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक का अपने ट्वीट में जिक्र किया और विराट की इस उपलब्धि पर उन्होंने एक गीत में भी शेयर किया। 
 
लता मंगेशकर ने विराट कोहली की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि 'नमस्कार, इंदौर में मेरा जन्म हुआ, उसी शहर में विराट कोहली ने डबल सेंचुरी बनाई है। मैं उन्हें बहुत बधाई देती हूं। धन्यवाद!'
webdunia
मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने टीम इंडिया और विराट कोहली के लिए समर्पित करते हुए एक गीत भी शेयर किया है। इस गीत के शब्द हैं- 'कदम-कदम पर नक्श है, विजय हमारा लक्ष्य है।' 
 
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इंदौर शहर के सिख मोहल्ले में 28 सितंबर 1929 को हुआ था। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 8 अक्टूबर से खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 211 रन बनाए थे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट : 299 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड पारी, भारत को 258 रनों की बढ़त