Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली मैडम तुसाद में लगी कपिल देव की मोम की प्रतिमा

Advertiesment
Madame Tussaud
नई दिल्ली। जब 23वें मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम इस साल के अंत में खुलेगा तो दर्शकों को 1983 में भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव की मोम की मूर्ति को देखने का मौका मिलेगा।
 
भारतीय क्रिकेट के 58 वर्षीय महान क्रिकेटर ने आज यहां अपनी पहली मोम की प्रतिमा का अनावरण किया, जिससे वह महान खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, लियोनल मेस्सी और डेविड बेकहम की श्रेणी में शामिल हो गए।
 
कपिल ने कहा, ‘मैडम तुसाद दिल्ली में देश के महान लोगों में अपनी मोम की प्रतिमा के जुड़ने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 58 वर्ष की उम्र में यह होना व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायी है।’(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL10: आईपीएल टीम के पास ही ठहरे थे सट्टेबाज...