Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्य प्रदेश ने मुंबई को 80 रन से हराकर चौंकाया

हमें फॉलो करें मध्य प्रदेश ने मुंबई को 80 रन से हराकर चौंकाया
, मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (18:54 IST)
चेन्नई। मध्यम तेज गेंदबाज चंद्रकांत साकुरे (25 रन पर पांच विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर मध्य प्रदेश ने मुंबई की शक्तिशाली टीम को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में मंगलवार को 80 रन से हराकर चौंका दिया।
           
मध्य प्रदेश ने सोहराब धालीवाल (51) और अंकित दाने (46) की उपयोगी पारियों से 45.1 ओवर में 214 रन का सामान्य स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाजों ने मुंबई  को 38.4 ओवर में मात्र 134 रन पर ढेर कर दिया। साकुरे ने आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। सारांश जैन ने 30 रन पर तीन विकेट लिए। 
            
मुंबई की तरफ से अभिषेक नायर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। मुंबई के नौ विकेट तो 104 रन पर गिर चुके थे लेकिन आखिरी विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी ने उसे 134 रन तक पहुंचाया। मध्य प्रदेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत और मुंबई की इतने ही मैचों में यह पहली हार है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशेल स्टार्क की चेतावनी, विराट की वापसी से सतर्क रहें