Publish Date: Sun, 26 Feb 2017 (20:52 IST)
Updated Date: Sun, 26 Feb 2017 (21:03 IST)
कोलकाता। महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशर की भूमिका पर भले ही पिछले कुछ समय से सवाल उठाए जा रहे हों लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जमाकर उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ का दिल जीत लिया जिनका मानना है कि वे अब भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं।
कैफ ने झारखंड की 78 रन की जीत के बाद कहा कि उनके पास नैसर्गिक योग्यता है जिसे रविवार को आपने देखा होगा। मेरा मानना है कि वे अब भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। वे अब भी गेंद पर करारा शॉट जमाते हैं।
इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि मैं धोनी को उनके पदार्पण मैच से देख रहा हूं और हमेशा मानता रहा हूं कि आप केवल अभ्यास से धोनी नहीं बन सकते। (भाषा)