Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल मैच में लगी फटकार

हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल मैच में लगी फटकार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (17:16 IST)
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग सुपरजॉइंट के मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है। 
 
आईपीएल ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मैच रैफरी मनु नैयर ने उन्हें क्यों फटकार लगाई। आईपीएल के आधिकारिक बयान के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने के लिए लेवल एक का अपराध (अनुच्छेद 2.1.1) स्वीकार किया है।
 
आईपीएल आचार संहिता के इस लेवल के उल्लंघन पर मैच रैफरी का फैसला अंतिम और स्वीकार्य होता है। इस मुकाबले के दौरान धोनी ने बीच में डीआरएस रेफरल के लिए कहा था जबकि आईपीएल में इसकी व्यवस्था नहीं है।
 
पुणे की टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिता की कब्र से क्रिकेटर शमी की फोटो हुई वायरल