Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने में अद्भुत काबिलियत

हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने में अद्भुत काबिलियत
, शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (12:30 IST)
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने की काबिलियत अद्भुत है और वह गेंदबाजों की तुलना में इसमें माहिर हैं तथा स्टंप के पीछे उनकी मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है। 
 
कुलदीप दो विश्व खिताब के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाने में भारत की अगुवाई करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ खेलकर खुद को भाग्यशाली समझते हैं। 
 
कुलदीप ने  कहा कि वह हमेशा हम गेंदबाजों का मार्गदर्शन करते हैं, जब भी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें कुछ बताना चाहिए तो वह बताते हैं। जब भी विकेटकीपर आपकी इस तरह मदद करता है तो गेंदबाज के लिए आसान हो जाता है।
 
उन्होंने कहा कि कभी कभार गेंदबाज परिस्थतियों को अच्छी तरह समझ नहीं पाता लेकिन विकेटकीपर स्थिति को अच्छी तरह जान जाता है। माही भाई इसी तरह करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी ने स्टंप के पीछे फुर्ती के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को श्रेय दिया