Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'चैंपियंस ट्रॉफी' में अहम होगी धोनी की भूमिका : सचिन तेंदुलकर

Advertiesment
Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का अनुभव इस टूर्नामेंट में अहम साबित होगा।
        
अपनी फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे सचिन ने कहा कि धोनी को किस क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, यह फैसला टीम प्रबंधन को करना चाहिए। वर्ष 2013 में भारत ने धोनी की कप्तानी में ही चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि इस बार धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईसीसी टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा होंगे क्योंकि वेसीमित ओवर प्रारूप में अपनी कप्तानी विराट कोहली के हाथों में सौंप चुके हैं। 
        
सचिन ने अनुभवी पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की टीम में अहमियत बताते हुए कहा, धोनी को बल्लेबाजी किस क्रम पर करनी है यह फैसला भी टीम प्रबंधन को ही करना चाहिए। उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों के बारे में पता है और वे अपने खेल को बेहतर ढंग से जानते हैं। 
          
मास्टर ब्लास्टर ने कहा,  हर मैच के लिए परिस्थितियां अलग होती है और धोनी जैसे अनुभवी बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम पर काफी कुछ निर्भर करता है, ऐसे में टीम प्रबंधन को टूर्नामेंट से पहले यह योजना बनानी चाहिए कि टीम के लिए क्या ठीक है?
 
रिकॉर्डों के बादशाह मास्टर ब्लास्टर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए  भारतीय टीम को शुभकामनांए देते हुए कहा, हमारी टीम काफी संतुलित है और मैं यही उम्मीद करता हूं की वहां जाकर वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है तो वह अकेला नहीं जाता पूरे देश की उम्मीदें उससे जुड़ी होती हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों को भी इस बात का अहसास है।
               
उन्होंने कहा, टीम वहां अच्छा करें या बुरा, वह आगे बढ़े या पीछे रह जाए  हम उनके साथ हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि वहां जाकर कुछ खास करें और हम उन्हें हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए हौसलाअफजाई करते रहें।
        
इंग्लैंड एंड वेल्स में एक जून से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होनी है जहां मौजूदा और दो बार का चैंपियन भारत अपना खिताब बचाने उतरेगा। भारतीय टीम चार जून को अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'लुंगी डांस' करते नज़र आएंगे धोनी