Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब मैदान पर भिड़े धोनी और ब्रावो

Advertiesment
हमें फॉलो करें जब मैदान पर भिड़े धोनी और ब्रावो
पुणे , शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (19:15 IST)
पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्रों में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम में एक साथ खेलने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के बीच आईपीएल नौ मुकाबले में गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के मैच के दौरान हल्की नोकझोंक देखने को मिली। 
वाक्या उस समय का है जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुजरात लायंस के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो की गेंद पर स्वीप मारने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद उनके बाजुओं से टकराकर ऊपर की ओर चली गई। इसके बाद धोनी रन दौड़ने के लिए भागने लगे और तभी ब्रावो भी जल्दी से गेंद को पकड़ने के लिए दौड़े। 
 
ब्रावो गेंद को उठाकर धोनी के सामने खड़े हो गए जिसके बाद दोनों के बीच हल्की कहासुनी हुई। दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कुछ शब्द कहे। हालांकि बाद में धोनी ने मुस्कुराकर ब्रावो की ओर देखा और ब्रावो फिर से पलटकर गेंदबाजी के लिए चल दिए। गुजरात लायंस ने यह मुकाबला तीन विकेटों से जीता था। (वार्ता) 
चित्र सौजन्‍य : टि्वटर 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुरली विजय बने 'किंग्स इलेवन पंजाब' के कप्तान