Publish Date: Thu, 22 Feb 2018 (13:10 IST)
Updated Date: Thu, 22 Feb 2018 (14:12 IST)
सेंचुरियन। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी मैदान में शांत ही दिखाई देते हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के दौरान धोनी का गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने मनीष पांडे पर रन नहीं लेने के कारण गुस्सा किया।
भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे ने एक रन लिया। नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने के बाद पांडे इधर-उधर देख रहे थे, तभी धौनी ने चिल्लाकर कहा कि इधर देख ले, उधर क्या देख रहा है।' उस समय धोनी 35 रन पर खेल रहे थे।
इसके बाद धौनी का गुस्सा गेंदबाज पर भी निकला और उन्होंने गेंदों पर खूब धुनाई की। धोनी के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसमें धोनी चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल धोनी उस गेंद पर दो रन लेना चाहते थे, लेकिन मनीष पांडे तैयार नहीं दिखे। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मैच के हाइएस्ट स्कोरर हैं, लेकिन अगर आप धोनी की दो रनों की कॉल पर भरोसा नहीं करते हैं, तो आप इसी के लायक हैं। (एजेंसियां)