Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए कैसा महेन्द्र सिंह धोनी का नया घर

हमें फॉलो करें जानिए कैसा महेन्द्र सिंह धोनी का नया घर
, रविवार, 30 अप्रैल 2017 (21:55 IST)
टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का परिवार नए घर में शिफ्ट हो गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर धोनी का परिवार रांची में हरमू रोड स्थित घर की जगह रिंग रोड स्थित सिमलिया फार्म हाउस में चला गया। हालांकि महेन्द्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम की ओर से आईपीएल 10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैदान में थे। यहां भी उनके लिए अच्‍छी खबर रही और पुणे की टीम विजयी रही। धोनी की गैरमौजूदगी में उनके दोस्‍तों ने घर शिफ्ट करने की जिम्‍मेदारी ली। हालांकि इस बात को काफी गोपनीय रखा गया और मीडिया को भी जानकारी नहीं लगी।
 
धोनी का नया घर सात एकड़ में फैला हुआ है। यह भव्‍य महलनुमा है। खबरों के अनुसार इसमें नेट प्रेक्टिस फील्‍ड, एक अल्‍ट्रा मॉडर्न जिम के अलावा शानदार फूलों से सजा हुआ खूबसूरत बाग है। नए घर में प्रवेश के मौके पर पूजा-अर्चना भी की गई। आईपीएल 10 पूरा होने के बाद एमएस धोनी नए घर में जाएंगे। पुराने घर में धोनी अपने परिवार के साथ साल 2009 से रह रहे थे। उनके साथ माता-पिता, पत्‍नी साक्षी और बेटी जीवा रहती है। उनके बड़े भाई नरेंद्रसिंह उनसे अलग रहते हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका के गेंदबाजी कोच बने एनल डोनाल्ड