sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी चुकाएंगे 'हमर' के लिए डेढ़ लाख रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni
रांची , गुरुवार, 31 मार्च 2016 (16:48 IST)
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी महंगी गाड़ियों के शौक के लिए भी जाने जाते हैं और उन्हें इस प्रेम की कीमत भी चुकानी पड़ती है। ताजा मामले में उन्हें अपनी इंपोर्टेड 'हमर' का पंजीकरण स्कार्पियो के रूप में कराने के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि का भुगतान करना होगा।
रांची परिवहन विभाग के अधिकारी नागेन्द्र पासवान ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, धोनी की हमर एच2 गाड़ी की वर्तमान कीमत 43 लाख रुपए है। वर्ष 2012 में ऑनलाइन अपडेट करते समय उनकी गाड़ी का पंजीकरण गलती से स्कॉर्पियो के रूप में हो गया था जो कि टाइपिंग की गलती थी। हम इसमें सुधार कर रहे हैं। एक लाख 59 हजार 804 रुपए का भुगतान करने पर 'हमर' का आजीवन पंजीकरण हो जाएगा। 
 
34 वर्षीय कैप्टन कूल धोनी को पिछले वर्ष फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में 23वें स्थान पर रखा था। पिछले वर्ष बाइक पर नंबर प्लेट गलत तरीके से लगाने के लिए रांची यातायात पुलिस ने उनसे 450 रुपए का जुर्माना वसूला था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi