Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, बेटी जीवा की मौजूदगी बढ़ाती है जोश

हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, बेटी जीवा की मौजूदगी बढ़ाती है जोश
, बुधवार, 8 अगस्त 2018 (13:19 IST)
मुंबई। विराट कोहली भले ही टीम इंडिया को ऊंचे मुकाम तक ले गए हों, लेकिन लोकप्रियता के मामले वे आज भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी पीछे हैं। 37 बरस की उम्र में भी धोनी  भारत की वनडे और टी20 टीम की रीढ़ माने जाते हैं। धोनी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी मेरा जोश इसलिए बरकरार है क्योंकि दर्शक दीर्घा में मेरी बेटी जीवा मौजूद रहती है।


धोनी की बेटी जीवा इस साल आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मां साक्षी के साथ नियमित तौर पर स्टेडियम में मौजूद रहीं। धोनी से जब उनकी बेटी की मैचों के दौरान उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह (जीवा) जितना आकर्षण का केंद्र बनी रहती है और मैं जहां भी जाता हूं लोग उसके बारे में मुझसे पूछते हैं, यह मुझे पसंद है या नहीं, यह अलग बात है लेकिन उसके आसपास होना अच्छा रहता है। वह जीवंतता बनाए रखती है।

उन्होंने कहा, यह अच्छा अहसास है कि कोई ऐसा आपके आसपास है जो कि आपको तनावमुक्त कर सकता है। उसके होने से बहुत अच्छा लगता है। वह अभी केवल साढ़े तीन साल की है, लेकिन उसका अपना अलग तरह का व्यवहार है। वह एक खास तरीके से बात करती है और अगर आपकी बेटी हमेशा आपके आसपास हो तो अच्छा लगता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डब्ल्यूएएफएफ अंडर-16 : भारत ने यमन को 3-0 से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की चौथी जीत