Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्वंटी-20 में धोनी के विकेट के पीछे 50 शिकार पूरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni
, मंगलवार, 1 मार्च 2016 (23:21 IST)
मीरपुर। भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में विकेट के पीछे 50 शिकार पूरे कर लिए हैं।
       
धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में मंगलवार को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की गेंद पर दिनेश चांडीमल का कैच लपका तो उन्होंने विकेट के पीछे अपने 50 शिकार पूरे कर लिए। धोनी ने इसके बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शेहान जयसूर्या का कैच भी लपका।
       
भारतीय कप्तान अपने 61वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं, जिन्होंने 54 मैचों में 60 शिकार किए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi