Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब इस टीम की कप्तानी करेंगे धोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni
, मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (22:30 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही हाल ही में आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी छोड़ दी हो, लेकिन प्रशंसक उन्हें 25 फरवरी से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की टीम की कमान संभालते देखेंगे।
धोनी ने पिछले दो सत्रों में झारखंड के लिए खेलने के बावजूद टीम की अगुआई नहीं की थी लेकिन इस बार उन्होंने यह जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। मिस्टर कूल धोनी के कप्तानी संभालने से निश्चित रूप से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिये झारखंड को मजबूती मिलेगी। धोनी के अलावा टीम में विस्फोटक इशान किशन और घरेलू सत्र के शीर्ष स्पिनर शाहबाज नदीम शामिल हैं।
 
इसके अलावा इशांक जग्गी और वरुण आरोन भी धोनी की टीम में हैं जिन्हें हाल में आईपीएल अनुबंध मिला है। टीम में सौरभ तिवारी और युवा विराट सिंह भी टीम में शामिल हैं। टेस्ट मैचों से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके धोनी ने हाल ही में सीमित ओवरों के क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। पुणे की कप्तानी से हटने के बाद वह इस समय झारखंड टीम पर फोकस कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में धोनी झारखंड की टीम के साथ मेंटर के तौर जुड़े थे। 
 
टीम इस प्रकार है - 
महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), इशान किशन, इशांक जग्गी, विराट सिंह, सौरभ तिवारी, कौशलसिंह, प्रत्यूष सिंह, शाहबाज नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरुण आरोन, राहुल शुक्ला, अनुकूल राय, मोनू कुमार सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह, कुमार देवब्रत, एस राठौड़, विकास सिंह। 
(वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह टीम आत्मनिर्भर बन गई है : अनिल कुंबले