Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 साल पहले गर्लफ्रेंड से की थी शादी, आज मां बनी यह कंगारू महिला क्रिकेटर (PIC)

हमें फॉलो करें 2 साल पहले गर्लफ्रेंड से की थी शादी, आज मां बनी यह कंगारू महिला क्रिकेटर (PIC)
, शनिवार, 21 अगस्त 2021 (22:53 IST)
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मेगन शट के घर पर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। मेगन ने शनिवार को खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड जेह होलोएक ने सिजेरियन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया। 
 
मेगन शट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खुशखबरी की जानकारी दी। उन्होंने बच्ची का नाम राइल लुईस शट रखा। कैप्शन में उन्होंने यह जानकारी दी कि उनकी गर्लफ्रेंड की गर्भावस्था 28 सप्ताह तक चली। वहीं उनकी बच्ची का वजन 858 ग्राम है। 
उन्होंने यह भी लिखा कि बच्ची का जन्म सी सेक्शन से हुआ। डॉक्टरों द्वारा यह बताया गया थी कि उनकी जटिलताओं के कारण वह कभी भी इस दुनिया में प्रवेश कर सकता या कर सकती है।
 
गौरतलब है कि मार्च 2019 में मेगन शट ने अपनी गर्लफ्रेंड जेस होलोएक से विवाह रचाया था। इस साल मई में ही शट ने अपनी गर्लफ्रेंड की गर्भावस्था की घोषणा की थी। वह इससे पहले जेस के बेबी बंप के साथ फोटो भी अपलोड कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीम 19 सितंबर से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और एक दिन रात का टेस्ट खेलेगी । हाल ही में मेगन शट ने चयनकर्ताओं से अनुरोध किया था कि निजी कारणों से उसके नाम पर विचार नहीं किया जाये।
 
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलेर ने इस पर कहा था ,‘‘ हमने बेलिंडा और मेगान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है ।उनकी कमी खलेगी लेकिन उनके इस फैसले में हम उनके साथ है।’
 
मेगन ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरु किया था। मेगन अब तक 65 वनडे में 99 और 73 टी-20 मैचों में 96 विकेट ले चुकी हैं। हालांकि मां बनी उनकी गर्लफ्रेंड का क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, IPL 2021 के दूसरे भाग में नहीं खेलेंगे जॉस बटलर