Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माइकल क्लार्क बोले, जीनियस हैं अश्विन...

हमें फॉलो करें माइकल क्लार्क बोले, जीनियस हैं अश्विन...
नई दिल्ली , मंगलवार, 7 मार्च 2017 (22:37 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रविचंद्रन अश्विन को 'जीनियस' करार दिया जबकि एक अन्य दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा ने भारत की जीत में विराट कोहली की प्रेरणादायी कप्तानी की जमकर तारीफ की। 
क्लार्क ने अपने टि्वटर पेज पर लिखा, अश्विन जीनियस है। टीम को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब फिर से पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए। भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। बेहतरीन जीत के लिए बधाई। क्या शानदार टेस्ट मैच था। अब तक क्या शानदार श्रृंखला रही। 1-1 से बराबर। टि्वटर पर मेरे सभी भारतीय प्रशंसकों को मैं बधाई देता हूं। बेहतरीन प्रदर्शन। 
webdunia
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान संगकारा ने लिखा, भारतीय टीम की शानदार वापसी। कोहली अपनी टीम को किसी भी स्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए  प्रेरित करने में सक्षम लगते हैं। 
 
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने इसे हाल की सर्वश्रेष्ठ जीत करार दिया। उन्होंने लिखा, हाल के समय की सर्वश्रेष्ठ जीत। कोहली, इशांत, अश्विन, उमेश, अजिंक्य रहाणे, जडेजा बधाई। मुझे गर्व है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने मस्ती में झूमती हुई तस्वीर के साथ लिखा है, इंडिया। आप सच्चे चैंपियन हो। जबर्दस्त वापसी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साक्षी के ट्वीट के हवाले से कांग्रेस विधायक ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना