Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैदान पर क्यों दिखाई दे रहे हैं 'दूसरे' धोनी?

हमें फॉलो करें मैदान पर क्यों दिखाई दे रहे हैं 'दूसरे' धोनी?
webdunia

देवव्रत वाजपेयी

, मंगलवार, 23 जून 2015 (17:49 IST)
भारत बांग्लादेश के हाथों 2-0 से सीरीज गंवा चुका है। लेकिन एक कारण जो सबको झकझोर रहा है भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बॉडी लैंग्वेज। धोनी जो आजकल मैदान पर नजर आ रहे हैं, वैसे कभी नजर आए ही नहीं।
आखिर क्या हो गया है कैप्टन कूल को? जो अब कूल तो रहे ही नहीं। धोनी जो मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अब उनके स्वभाव में वह नजर नहीं आता। धोनी मैदान पर स्वभाव से ज्यादा आक्रामक दिखाई देते हैं।
 
मैदान पर मुश्किल घड़ी में साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाले धोनी अब खिलाड़ियों को छोटी गलती करने पर बुरी तरह छिड़क देते हैं। ये बदलाव सचिन तेंदुलकर की विदाई के बाद देखने को मिला है। क्या धोनी पूरी तरह से बदल चुके हैं? या धोनी का बुरा दौर उन पर हावी हो रहा है।
 
हाल ही में धोनी ने मैदान में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। धोनी के क्रिकेट करियर में यह पहला वाकया है जब धोनी इस तरह की घटना में भागादीर हुए हों और उन पर जुर्माना लगाया गया हो। धोनी का इस तरह का व्यवहार उनके चाहने वालों के लिए एक बहुत ही दुख की बात है। 
 
इसमें कोई शक नहीं है कि धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को एक टी-20 विश्वकप और क्रिकेट विश्व कप में जीत दिलाई है। लेकिन तब धोनी कुछ और थे और आज धोनी कुछ और हैं। 2007 में जब धोनी कप्तान बनें तो धोनी कोई बहुत बड़ा चेहरा नहीं थे, लेकिन कप्तान बनने के बाद उनकी सादगी और उनका टीम को एक ईकाई में लाकर जीत की ओर अग्रसर करना लोगों को खूब भाया। 
 
शायद ही इतने सालों में किसी ने धोनी के संबंध में कोई लड़ाई-झगड़े की बात सुनी हो। लेकिन जो बांग्लादेश की सीरीज में देखने को मिला है, वह बिल्कुल विपरीत दिखाई देता है। आजकल विकटों के पीछे भी धोनी का टेंपरामेंट कुछ ठीक नहीं दिखाई देता। वे अब बेवजह ही अपील करने लगते हैं। ऐसा लगता है कि धोनी अब कुछ ज्यादा ही उतावले हो चले हैं। क्या धोनी का कप्तानी करियर अब पतन की ओर है? खैर ये वक्त जवाब देगा।    
                      

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi