Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी आईपीएल टीम से भी बाहर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dhoni IPL team
, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (17:03 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के खेल में लगातार गिरावट आई है। अब वे आईपीएल में अपनी टीम राइजि़ंग पुणे सुपर जाएंट्स के कप्तान भी नहीं रह गए हैं और लगातार कमज़ोर फॉर्म के कारण उनका टीम में स्‍थान भी ख़तरे में है। 
 
सोशल मीडिया पर आज #Dhonidropped नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी को पुणे सुपर जाएंट्स से ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि टीम की तरफ से ऐसी कोई ख़बर नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह हैशटैग चल रहा है और लोग अपनी राय दे रहे हैं। 
 
हाल ही में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उनपर कमेंट किया था कि धोनी अब टी-20 खेलने लायक नहीं रहे क्योंकि उन्होंने पिछले 10 साल में सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है। आईपीएल-10 में धोनी ने अबतक 3 मैचों में 14 की औसत से सिर्फ 28 रन बनाए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आत्मविश्वास से लबरेज केकेआर का सामना सनराइजर्स से