Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BCCI से कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने पर MS Dhoni ने इस टीम के साथ शुरू किया अभ्यास

Advertiesment
हमें फॉलो करें BCCI से कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने पर MS Dhoni ने इस टीम के साथ शुरू किया अभ्यास
, गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (20:28 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई (BCCI) की अनुबंध सूची से बाहर किए गए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया।

यह 38 वर्षीय खिलाड़ी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए। इसी दिन बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया।

झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा‍ कि यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वे हमारे साथ अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे नियमित तौर पर टीम के साथ अभ्यास करेंगे। उनकी उपस्थिति से ही खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है।

धोनी अपने अभ्यास के लिए नई गेंदबाजी मशीन लेकर भी आए। झारखंड की टीम ने जहां लाल गेंद से अभ्यास किया वहीं धोनी सफेद गेंद से ही अभ्यास करेंगे।

झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। धोनी ने 9 जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजकोट मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, ऋषभ पंत टीम से बाहर