Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शूटिंग से पहले साक्षी की डॉयलॉग प्रैक्टिस, वीडियो शेयर कर बोले धोनी- आसान नहीं है यह काम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahendra Singh Dhoni
, बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (10:52 IST)
इन दिनों क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो शेयर करते हुए धोनी ने बताया कि यह पुराना है। लेकिन यह वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में धोनी और साक्षी एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए पेट्रोल पंप पर दिखाई दे रहे हैं। साक्षी इसमें कोई डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे बार-बार अटक रही हैं।
कुछ देर बाद धोनी फ्रेम में आते हैं और कहते हैं कि देखकर भी पढ़ नहीं पा रहो तो डिलीवर कैसे करोगी। धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए इसका कैप्शन दिया है- ब्लास्ट फ्रॉम पास्ट... जब आप डायरेक्टर से बोलो कि वह डायलॉग बोल के दिखाए। और वह भी तब जब वह लगातार कह रही हो कि कितना आसान डायलॉग है, आपको इसे एक टेक में करना चाहिए।

समय पंख लगाकर उड़ जाता है। इस बात को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं। वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषभ पंत ने चेन्नई वनडे में किया यह बड़ा कारनामा, खुश हो गई गर्लफ्रेंड