Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पल्टन ने दी ईशान किशन को फेयरवेल पार्टी, क्या बोले कप्तान पंड्या (Video)

हमें पता था कि किशन को उनके कौशल के कारण नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा: पंड्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें पल्टन ने दी ईशान किशन को फेयरवेल पार्टी, क्या बोले कप्तान पंड्या (Video)

WD Sports Desk

, सोमवार, 2 दिसंबर 2024 (15:12 IST)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां कहा कि उन्हें पता था कि इशान किशन को उनके कौशल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग की बड़ी नीलामी में वापस अपने साथ जोड़ना मुश्किल होगा।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किशन मुंबई इंडियंस की रिटेंशन (अपने साथ बरकरार रखे गए खिलाड़ी) सूची में शामिल नहीं थे। पांच बार की इस चैंपियन टीम ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, मौजूदा कप्तान पंड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया।

किशन को पिछले सत्र में फाइनल में जगह बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये बोली पहुंचने के बाद किशन पर बोली लगाना बंद कर दिया था। किशन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पंड्या ने कहा, ‘‘इशान टीम की ताजगी और ऊर्जा रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब हम उसे रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उसे नीलामी में वापस पाना मुश्किल होगा क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर ​​है।’’

पंड्या ने किशन को मुंबई के ‘Pocket Dynamo’ के रूप में याद किया। टीम के साथ किशन के छह साल जुड़े रहने के दौरान मुंबई ने 2018-24 के बीच दो बार खिताब जीता।

पंड्या ने कहा, ‘‘वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को जीवंत रखता था। वह बहुत से लोगों को हंसाता था। यह प्यार और गर्मजोशी उसके लिए बहुत स्वाभाविक थी।’’उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हां, वह इशान था जो इस टीम में इतना प्यार लेकर आता था। हमें उसकी कमी खलेगी। इशान किशन आप मुंबई इंडियन्स के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने जन्मदिन पर विंडीज टेस्ट कप्तान ब्रैथवेट ने तोड़ा सोबर्स का यह रिकॉर्ड