Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका के खराब प्रदर्शन से मुरलीधरन दुखी

हमें फॉलो करें श्रीलंका के खराब प्रदर्शन से मुरलीधरन दुखी
, गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (23:34 IST)
कोलकाता। मुथैया मुरलीधरन ने श्रीलंका क्रिकेट टीम की हाल के समय में खराब प्रदर्शन के लिए युवा खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन और अस्थिर संयोजन को दोषी ठहराया। मुरलीधरन यहां एक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे। 
 
श्रीलंका को अपने इतिहास में पहली बार अपनी सरजमीं पर कमजोर जिम्बाब्‍वे से वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। 11वीं रैंकिंग की जिम्बाब्वे की टीम ने आठ साल में पहली विदेशी जीत दर्ज की। मुरलीधरन यहां एक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे। उन्होंने कहा, हम पहली बार श्रीलंका में जिम्बाब्वे से सीरीज हार गए, इसका मतलब है कि हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमारे पास प्रतिभा है लेकिन इस समय काफी सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है। युवा खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे। काफी सारे खिलाड़ी खेल रहे हैं और हर बार टीम बदल जाती है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुजारा ने 12 टेस्ट शतक के बाद काउंटी क्रिकेट के गिनाए फायदे