Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न्यूजीलैंड के लियो कार्टर 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें न्यूजीलैंड के लियो कार्टर 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज
, रविवार, 5 जनवरी 2020 (17:22 IST)
क्राइस्ट चर्च। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया, वे भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में 6 छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए हैं।

कार्टर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में नार्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान हासिल की।

25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर एंटन देवसिच के ओवर में 6 बार गेंद छक्के के लिए भेजी। इतना ही नहीं वे महज 29 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे उनकी टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।
webdunia

कार्टर इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सभी प्रारूपों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए। यह उपलब्धि हासिल कर वे गैरी सोबर्स, शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज, वारेस्टरशर के रॉस वाइटले और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई की सूची में शामिल हो गए।

कार्टर टी-20 क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य बल्लेबाज भारत के युवराज (2007), वाइटले (2017) और जजई (2018) हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-श्रीलंका टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम...