Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

INDvsNZ मुंबई में टॉस हारे रोहित, न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें INDvsNZ मुंबई में टॉस हारे रोहित, न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 (09:54 IST)
INDvsNZ न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां वानखेड़े स्‍टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। मिचेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी तथा टिम साउदी की जगह मैट हेनरी को एकादश में शामिल किया गया हैं।वहीं भारतीय टीम एक बदलाव है जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज का एकादश में जगह दी गई हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड एकादश:- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल और विलियम ओरुके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली कैपिटल्स ने इस कारण किया ऋषभ पंत को रीलीज, रीटेन किए यह खिलाड़ी