Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहीन के उनकी टीम डेजर्ट वाइपर में होने से खुश हैं कप्तान मुनरो

डेजर्ट वाइपर्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला दुबई कैपिटल्स से होगा

हमें फॉलो करें शाहीन के उनकी टीम डेजर्ट वाइपर में होने से खुश हैं कप्तान मुनरो

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (19:22 IST)
Colin Munro on Shaheen Afridi ILT20 : डेजर्ट वाइपर (Desert Vipers) के कप्तान कॉलिन मुनरो (Colin Munro) को इस बात की खुशी है कि ILT20 में उन्हें शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) का सामना नहीं करना पड़ रहा है और पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज अपने अनुभव से उनकी टीम में गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत कर रहा है।
 
T20 Cricket में पाकिस्तान का नेतृत्व करने वाले शाहीन डेजर्ट वाइपर के लिए हमवतन मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) के साथ नई गेंद की जिम्मेदारी साझा करते हैं।
 
मुनरो ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अनुभवी खिलाड़ियों का टीम में होना हमेशा अच्छा होता है। वे अपना अनुभव हमारे साथ साझा करते हैं।’’

मुनरो ने मैदान पर और मैदान के बाहर अफरीदी के प्रभाव पर जोर देते हुए कहा, ‘‘गेंदबाजी समूह में वह बहुत अच्छा है। उसने और मोहम्मद आमिर ने हमारे लिए नई गेंद के साथ वास्तव में अच्छा काम किया है। वह एक बेहतरीन गेंदबाज है और ऐसे में उसका सामना करने के बजाय उसे हमारी टीम में रखना अच्छा है।’’
 
मुनरो और शाहीन के अलावा डेजर्ट वाइपर की टीम में श्रीलंका के नवनियुक्त कप्तान Wanindu Hasaranga, इंग्लैंड के Alex Hales और Sam Billings भी हैं।
 
डेजर्ट वाइपर्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला दुबई कैपिटल्स से होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Davis Cup: सितंबर में स्वीडन से भिड़ेगा भारत, इन्हे हराने में नाकाम रही है भारतीय टीम