Publish Date: Thu, 08 Mar 2018 (14:39 IST)
Updated Date: Thu, 08 Mar 2018 (14:40 IST)
क्रिकेटर परविंदर अवाना ने गाजियाबाद में शादी कर ली है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना के साथ शादी की है। परविंदर अवाना ने वर्ष 2012 में इंगलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों से नेशनल क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था। हालांकि उन्हें टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। परविंदर आईपीएल में भी खेलते हैं।
आईपीएल में वे किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते रहे हैं, लेकिन आईपीएल में भी उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं रही है। अवाना ने सिर्फ साल 2012, 2013 और 2014 के आईपीएल सीज़न ही खेल पाए हैं। परविंदर ने अपना फर्स्ट क्लास 2007 में शुरू किया। तब वे हिचामल प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 62 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 191 विकेट लिए।