Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PCB ने सैयद मोहसिन नकवी को पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया

पाकिस्तान के मीडिया दिग्गज 45 वर्षीय नकवी पीसीबी के 37वें पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं

हमें फॉलो करें pakistan cricket board

WD Sports Desk

, बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (13:47 IST)
PCB appoints Syed Mohsin Naqvi as full-time chairman : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को सर्वसम्मति से अनुभवी प्रशासक सैयद मोहसिन रजा नकवी (Syed Mohsin Naqvi) को तीन साल के कार्यकाल के लिए अपना अध्यक्ष (Chairman) नियुक्त किया।
 
अध्यक्ष का चुनाव लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में Board of Governors (BoG) की एक विशेष बैठक में हुआ।
 
PCB की वेबसाइट से नकवी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर मैं बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझ पर दिखाए गए भरोसे और आत्मविश्वास के लिए मैं आभारी हूं। मैं देश में खेल के स्तर को सुधारने और पाकिस्तान में क्रिकेट प्रशासन में पेशेवरपन लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।’’
 
पाकिस्तान के मीडिया दिग्गज 45 वर्षीय नकवी पीसीबी के 37वें पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं।
वह पंजाब राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
 
इससे पहले पूर्व खिलाड़ी Ramiz Raja पीसीबी के पिछले पूर्णकालिक अध्यक्ष थे। रमीज को ‘राजनीतिक हस्तक्षेप’ के कारण एक साल के कार्यकाल के बाद दिसंबर 2022 में बर्खास्त कर दिया गया था।
 
इसके बाद Najam Sethi और Zaka Ashraf ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पद संभाला।
 
पाकिस्तान की टीम इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में नकवी के सामने कई चुनौतियां हैं। भारत में हुए ODI World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद Babar Azam ने कप्तानी छोड़ दी थी।
 
टीम को इसके बाद Shan Masood की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Test Series में 0-3 जबकि Shaheen Shah Afridi की कप्तानी में न्यूजीलैंड में T20 Series में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।(भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका की जूनियर के बाद सीनियर टीम ने कराई मिट्टी पलीद