Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटर रिचर्ड्सन का निधन

हमें फॉलो करें इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटर रिचर्ड्सन का निधन
लंदन , शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (18:55 IST)
लंदन। अपने पदार्पण टेस्ट में ही 2 अर्द्धशतक बनाने वाले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटर रिचर्ड्सन का उनके आवास पर निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। 
रिचर्ड्सन के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व बल्लेबाज का निधन शुक्रवार शाम को उनके आवास पर हुआ। इंग्लैंड के लिए 34 टेस्ट मैच खेलने वाले रिचर्ड्सन ने अपने पदार्पण टेस्ट में ही 2 अर्द्धशतक लगाए थे। उन्होंने 34 टेस्ट अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में 2,000 रन बनाए जिसमें 5 शतक शामिल थे। 
 
लगभग 15 सालों से भी अधिक समय तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले रिचर्ड्सन ने 44 शतकों की बदौलत 26,055 रन बनाए थे। उन्होंने 1956 में एशेज सीरीज से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पदार्पण किया था। 1957 में उन्हें 'विसडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से नवाजा गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सानिया मिर्जा को क्यों आया मीडिया पर गुस्सा