Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट आर्म स्पिनर बने हेरात

हमें फॉलो करें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट आर्म स्पिनर बने हेरात
, रविवार, 12 मार्च 2017 (00:06 IST)
गाले। श्रीलंका के रंगना हेरात बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कुल नौ विकेट हासिल करने के साथ ही टेस्ट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए हैं।
           
हेरात ने पहली पारी में 72 रन पर तीन विकेट और दूसरी पारी में 59 रन पर छह विकेट लेकर श्रीलंका को 259 रन से जीत दिलाई। हेरात ने नौ विकेटों के साथ ही टेस्ट मैचों में अपने विकेटों की संख्या 79 टेस्टों में 366 पहुंचा दी है और इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर डेनियल वेटोरी का 113 टेस्टों में 362 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
           
टेस्ट इतिहास में बाएं हाथ के सभी गेंदबाजों (स्पिन और तेज दोनों) में अब हेरात से आगे पाकिस्तान के वसीम अकरम हैं जिनके खाते में 414 विकेट हैं। यह नौवीं बार है जब हेरात ने गाले में एक पारी में पांच विकेट हासिल किए हैं।      
          
19 मार्च को 39 साल के होने जा रहे हेरात ने तीन गेंदों के अंतराल में शाकिब अल हसन और महमूदुल्ला को आउट कर वेटोरी के 362 विकेटों की बराबरी की और लिट्टन दास को आउट कर नए रिकॉर्डधारी बन गए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्वाला गुट्टा ने हैदराबाद में स्थापित की 'बैडमिंटन अकादमी'