Publish Date: Sun, 24 Dec 2017 (00:26 IST)
Updated Date: Sun, 24 Dec 2017 (00:29 IST)
मुंबई। बीसीसीआई ने अपने क्रिकेट प्रशासक रत्नाकर शेट्टी की बोर्ड के महाप्रबंधक (खेल विकास) के तौर पर सेवाएं 31 मार्च तक बढ़ा दी हैं। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की जहां दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज के लिए टीम चुनी गई।
चौधरी ने कहा कि पहले तो प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी से संबंधित प्रश्न पर प्रशासन समिति का ही निर्देश आया और उनकी सेवाएं 31 मार्च तक बढ़ाई जाएंगी। शेट्टी का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त होना था। (भाषा)