Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटी के पिता बने रविन्द्र जडेजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ravindra Jadeja
राजकोट , गुरुवार, 8 जून 2017 (15:44 IST)
राजकोट। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा पिता बन गए। उनकी पत्नी रीवाबा ने तड़के 1 बज कर 16 मिनट पर यहां एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। मूल रूप से गुजरात के जामनगर के रहने वाले जडेजा का परिवार राजकोट के जंक्शन प्लॉट विस्तार में रहता है। यहीं उनका एक मशहूर रेस्त्रां भी है। फिलहाल वे आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में भाग ले रही भारतीय टीम के सदस्य के तौर पर इंग्लैंड में हैं।
 
जडेजा के एक परिजन ने बताया रीवाबा का ऑपरेशन डॉ. उर्वि संघवी की देखरेख में किया गया। वे और नवजात पुत्री दोनों स्वस्थ हैं। पुत्री के जन्म के बाद जडेजा ने अपनी पत्नी और परिजनों से बात की और खुशी का इजहार किया। ज्ञातव्य है कि जडेजा और रीवा की शादी गत वर्ष अप्रैल में हुई थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैंपियंस ट्राफी 2017 Live : भारत-श्रीलंका मैच का ताजा हाल