Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया पर फैली जयसूर्या की मौत की खबर, अश्विन भी हैरान

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर फैली जयसूर्या की मौत की खबर, अश्विन भी हैरान
, सोमवार, 27 मई 2019 (13:15 IST)
1996 के विश्‍व कप में श्रीलंका को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले धमाकेदार बल्लेबाज सनथ जयसूर्या की मौत की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है। यह खबर देख भारतीय क्रिकेट स्पिनर अश्विन भी हैरान रह गए। 
 
webdunia
अश्विन ने ट्वीट किया, 'क्या सनथ जयसूर्या पर आ रही खबर सच है। मुझे वॉट्सएप पर ऐसी खबर मिली लेकिन ट्विटर पर ऐसा नहीं दिख रहा है।'

इसके बाद फैंस ने अश्विन को जानकारी दी कि ये खबर बिल्कुल झूठ है। बाद में अश्‍विन ने भी ट्वीट कर बताया कि यह खबर बिल्कुल झूठ है।
 
webdunia
वैसे खुद सनथ जयसूर्या ने भी इस खबर को गलत बताया है। जयसूर्या ने ट्वीट कर अपने सकुशल होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मेरे बारे में फैली झूठी खबरों का खंडन करें मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मैं श्रीलंका में हूं और मैं कनाडा नहीं गया। प्लीज गलत खबरों को शेयर ना करें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन ने अपने बेटे को भी जीवन में ‘शॉर्टकट’ नहीं अपनाने की सलाह दी