Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2019 का साल रोहित शर्मा के नाम, विराट को पीछे छोड़कर बना डाले कई रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें 2019 का साल रोहित शर्मा के नाम, विराट को पीछे छोड़कर बना डाले कई रिकॉर्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (01:23 IST)
कटक। भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए 2019 का साल पूरे क्रिकेट करियर का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ। उनके बल्ले से फूटे रनों के झरने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ ही दुनियाभर के सूरमा बल्लेबाजों पीछे छोड़ दिया और वे एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते चले गए। साल का अंत भी उन्होंने बेहद शानदार ढंग से किया। 
 
2019 में वनडे में सबसे ज्यादा रन : रोहित शर्मा ने इस साल 28 वनडे मैचों की 27 पारियों में 57.30 की औसत से 1490 रन बनाए और बन गए दुनिया के नंबर 1 के बल्लेबाज। उन्होंने 7 शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने इस साल शिखर धवन के 143 रनों की पारी को पीछे छोड़ा और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में सबसे 159 रनों की खेली। रोहित के बल्ले से 146 चौके निकले और 36 छक्के उड़े। 

रोहित ने विराट को पीछे छोड़ा : 2019 में खेले गए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाकर रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां रोहित ने 1490 रन बनाए वहीं विराट कोहली ने 26 वनडे मैचों में 59.86 की औसत से 1377 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
webdunia
7 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी : रोहित शर्मा दुनिया के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 7 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक लगाए हैं। यही नहीं इसी साल जून और जुलाई में इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 मैचों में 5 शतक जड़े। एक विश्व कप में 5 शतक जमाने वाले रोहित इकलौते बल्लेबाज हैं।
 
रोहित के नाम साल के सबसे ज्यादा छक्के : 2019 में रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित के बल्ले से इस साल 78 छक्के निकले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे तक उनके नाम 77 छक्के थे जबकि कटक में तीसरे वनडे में वे 1 छक्का ही उड़ा सके। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rohit Sharma ने तोड़ा जयसूर्या का 22 बरस पुराना रिकॉर्ड, बतौर ओपनर बनाए 2442 रन