Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rohit Sharma ने माना धुरंधर धोनी का अहसान, खोला सर्वश्रेष्ठ कप्तान बनने का राज

हमें फॉलो करें Rohit Sharma ने माना धुरंधर धोनी का अहसान, खोला सर्वश्रेष्ठ कप्तान बनने का राज
, सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (18:47 IST)
नई दिल्ली। भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी की दबाव में धैर्य बरकरार रखने की क्षमता ने उन्हें भारत का सबसे सफल कप्तान और युवाओं के लिए आदर्श बनने में मदद की। 
 
एम एस धोनी की अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने के बाद 2011 में मुंबई में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 50 ओवर का विश्व कप जीता। उनकी अगुआई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 3 खिताब जीते। 
 
दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप के दौरान धोनी की अगुआई में पदार्पण करने वाले रोहित ने अपने पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की।
webdunia

रोहित ने चैट शो ‘कर्ली टेल्स’ में कहा, ‘पूरे भारत को पता है कि महेंद्र सिंह धोनी इसी तरह के है। इसके कारण ही उन्हें मैदान पर इतने अच्छे फैसले करने में मदद मिलती है और अब आप देख सकते हैं कि वह सबसे सफल भारतीय कप्तान है, उन्होंने आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और कई आईपीएल खिताब भी।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘भारत ने जिन कप्तानों को देखा उसमें वह सर्वश्रेष्ठ है। इसके पीछे कारण है और इसका कारण यह है कि वह दबाव के हालात में धैर्य नहीं खोते।’ 
 
रोहित ने कहा कि जब धोनी कप्तान थे तो वह युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों का काफी अच्छी तरह इस्तेमाल करते थे और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते थे। 
webdunia
दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मैंने काफी बार देखा है कि जब युवा गेंदबाज दबाव में आता है तो वह उसके साथ कैसे काम करता है, वह उसके पास जाता है और उसकी गर्दन और कंधों पर हाथ रखता है और उससे बात करता है कि क्या करने की जरूरत है और क्या नहीं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘जब टीम का एक सीनियर खिलाड़ी युवा खिलाड़ी के साथ इस तरह का बर्ताव करता है तो बेशक उसे आत्मविश्वास मिलता है और वह टीम के लिए योगदान देना चाहता है।’ 
 
बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हाल में बाहर हुए धोनी ने पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उनके 29 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में खेलने की उम्मीद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIH प्रो लीग के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित