Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शर्मा ने मुंबई में खरीदा एक नया बंगला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohit Sharma
, बुधवार, 18 मई 2016 (20:17 IST)
मुंबई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल टीम की मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फिल्म अभिनेता सुनील शेट्‍टी के खंडाला स्थित आवासीय परियोजना 'डिस्कवरी' में एक नया बंगला खरीदा है।
सूत्रों के अनुसार रोहित ने सुनील शेट्‍टी की कंपनी से 7500 स्केवेयर फुट क्षेत्र का यह बंगला खरीदा है जिसका निर्माण कार्य अभी जारी है। पांच बेडरूम वाले इस बंगले में लॉन और स्वीमिंग पूल भी है। इस बंगले का कुल क्षेत्रफल करीब 10 हजार स्क्वेयर फुट है। बंगले की कीमत का खुलासा नहीं हो सका है।
 
शेट्‍टी की 'डिस्कवरी' नामक यह आवासीय परियोजना सात एकड़ में फैली हुई है और इसमें 21 से ज्यादा बंगलें शामिल हैं। इस परियोजना में मुंबई के कई दिग्गज लोगों के बंगलें हैं, लेकिन उनके नाम उजागर नहीं किए गए। रोहित ने पिछले वर्ष अगस्त में भी मुंबई में ही एक फ्लैट खरीदा था जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए थी। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीसीसीआई के प्रस्तावित चुनाव पर रोक से इंकार