Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित शर्मा ने लगाया 26वां टी-20I अर्धशतक, 150वां टी-20I छक्का भी जड़ा

हमें फॉलो करें रोहित शर्मा ने लगाया 26वां टी-20I अर्धशतक, 150वां टी-20I छक्का भी जड़ा
, रविवार, 21 नवंबर 2021 (20:10 IST)
न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा तो हिट हो ही रहे थे लेकिन बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहर भी कीवी गेंदबाजों पर जारी है। कोलकाता के इडन गार्डन्स पर खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने अपना 26वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा के साथ एक अलग साथी ईशान किशन था। हालांकि रोहित शर्मा अपने मुंबई इंडियन्स के साथी किशन के साथ काफी खेल चुके हैं। इसकी झलकी पहले पॉवरप्ले मेँ भी दिखी। दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर पहले 6 ओवरों का भरपूर फायदा उठाया और स्कोर को 69 तक पहुंचा दिया।

रोहित शर्मा शुरुआत से ही कमाल की लय में लग रहे थे और बोल्ट के पहले ओवर में ही 2 चौके बटोर चुके थे। इसके बाद उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान ही लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर लेग साइड में छक्का लगाया जो रोहित शर्मा का 150वां छक्का रहा।
हालांकि पॉवरप्ले के बाद मिचेल सैंटनर का तूफान आया और रोहित शर्मा दूसरे छोर से विकटों का पतन देखते रहे। तीसरे टी-20 में कप्तान बने मिचेल सैंटनर ने पहले ही ओवर में तेजी से रन बनाने वाले ईशान किशन के बाद सूर्यकुमार यादव को खाता भी नहीं खोलने दिया और टीम इंडिया को 2 झटके दिए।

इसके बाद अपने अगले ओवर में सैंटनर ने पंत को भी आउट करवा दिया। हालांकि तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने सैंटनर की एक गेंद को कट करके सीमा पार भेजा और 27 गेंदो में अर्धशतक पूरा किया।
webdunia

कुछ ही देर बाद रोहित शर्मा ने एक सीधा शॉट खेला और गेंद कीवी स्पिनर इश सोढ़ी के हाथों में समा गई। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले  31 गेंदो में 56 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
इस सीरीज के कुल 3 मैचों में रोहित शर्मा अब 159 रन बना चुके हैं। इस मैच से पहले मार्टिल गुप्टिल उनसे थोड़े ही पीछे थे अगर मार्टिल गुप्टिल न्यूजीलैंड की पारी में 58 या उस से ज्यादा रन नहीं बनाते हैं तो रोहित शर्मा इस सीरीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रहेंगे।(वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमिंस की टेस्ट कप्तानी में स्मिथ बने रोड़ा, चयनकर्ताओं ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव