Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसी ने आराम नहीं मांगा था : संदीप पाटिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sandeep Patil
, सोमवार, 23 मई 2016 (18:40 IST)
मुंबई। राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने सोमवार को कहा कि जिम्बॉब्वे और वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन का फैसला चयन समिति का निष्पक्ष फैसला है।
           
    
पाटिल ने टीम चयन के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टीम का चयन समिति का अपना निष्पक्ष फैसला था। किसी ने भी बोर्ड को यह नहीं कहा है कि उसे आराम चाहिए या वह दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। जिम्बॉब्वे और वेस्टइंडीज दौरे के लिए युवा टीम को चुने जाने का फैसला चयन समिति का अपना फैसला था।  
         
पाटिल ने कहा महेंद्र सिंह धोनी खुद युवा खिलाड़ियों के साथ जिम्बॉब्वे के दौरे पर जाने के इच्छुक थे। ऐसे में युवा खिलाड़ियो के लिए यह काफी बेहतर अनुभव होने वाला है कि उनके साथ धोनी की नेतृत्व क्षमता होगी। आशीष नेहरा की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण उन्हें आराम दिया गया है। 
         
चयनकर्ता प्रमुख ने कहा कि विराट कोहली के हाथ में चोट होने की वजह से उन्हें डॉक्टरों ने इलाज के लिए कहा है। आईपीएल के बाद वह हाथ का इलाज कराएंगे। वहीं मुरली विजय को भी फिट नहीं होने की वजह से टीम से बाहर रखा गया है। पाटिल ने कहा हम गेंदबाजी में विविधता लाना चाहते हैं इसलिए युजवेंद्र चहल और जयंत यादव को टीम में शामिल किया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी संभालेंगे युवा तुर्कों की कमान, रहाणे बने टेस्ट उपकप्तान