Publish Date: Sun, 13 Mar 2022 (14:46 IST)
Updated Date: Sun, 13 Mar 2022 (14:49 IST)
बेंगलुरू। श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई।
पहली पारी में 252 रन बनाने वाले भारत ने 143 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 24 रन देकर 5 जबकि मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट चटकाए।