Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईपीएल नीलामी का दूसरा दिन : कौन ‍कितने में बिका...

हमें फॉलो करें आईपीएल नीलामी का दूसरा दिन : कौन ‍कितने में बिका...
, रविवार, 28 जनवरी 2018 (17:14 IST)
बेंगलुरु। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रायल्स ने आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन रविवार को यहां 11.50 करोड़ की मोटी धनराशि में खरीदा जबकि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को कोई खरीदार नहीं मिला।  आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन से जुड़ी हर जानकारी... 

* दुष्मांता चमारा को  राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख में खरीदा। 
* मंजूर डार को 20 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। 
* प्रवीण देशपांडे को 20 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 
* आर्यमन विक्रम बिरला को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा। 
* क्रिस गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा। 
 
* नमन ओझा के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने लगाई 1.4 करोड़ की बोली। 
* मुरली विजय को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा। 
* नमन ओझा के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने लगाई 1.4 करोड़ की बोली। 
* मुरली विजय को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा। 
* पार्थिव पटेल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई एक करोड़ की बोली। 
* टिम साउदी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक करोड़ में खरीदा। 
 
* चैतन्य विशनोई, क्षीतिज शर्मा और मोनू सिंह के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई 20 लाख की बोली। 
* पवन देशपांडे को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख में खरीदा। 
* जतीन सक्सेना को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा। 
* किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ पर 7.2 करोड़ रुपए खर्च किए।
* 17 वर्षीय संदीप लैमिचाने आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख में खरीदा।  
 
* अफगानिस्तान के मुजीब जादरान को किंग्स इलेवन ने चार करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा। 
* चेन्नई सुपरकिंग्स ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को 50 लाख में अपनी टीम से जोड़ा। 
* भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को राजस्थान रायल्स ने 11.50 करोड़ की मोटी धनराशि में खरीदा।
* उनादकट नीलामी में अब तक के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं
* अभिषेक शर्मा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 55 लाख में खरीदा। 
* अंकित शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने 20 करोड़ में लिया। 
 
* 19 साल के शिवम मावी पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 करोड़ में खरीदा। 
* रिंकू सिंह के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने लगाई 80 लाख की बोली। 
* क्रिस जॉर्डन को हैदराबाद सनराइजर्स ने एक करोड़ में खरीदा। 
* जेपी डुमिनी पर मुंबई इंडियंस ने लगाई एक करोड़ की बोली। 
 
* मोहम्मद नबी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई 1 करोड़ की बोली। 
* जयंत यादव भी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में, लगी 50 लाख की बोली। 
* गुरकीरत मान को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 75 लाख में खरीदा। 
* रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पवन नेगी को 1 करोड़ में रिटेन किया।
* वॉशिंगटन सुंदर को राजस्थान रॉयल्स ने 3.2 करोड़ में खरीदा।
* मनोज तिवारी के लिए किंग्स इलेवन ने लगाई 1 करोड़ की बोली। 

* इयान मॉर्गन, लेंडल सिमंस, शॉन मार्श निराश, किसी भी टीम ने नहीं लिया।  
* सौरभ तिवारी को मुंबई इंडियंस ने 80 लाख में लिया।
* मुरुगन अश्‍विन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2.2 करोड़ में खरीदा। 
* राजस्थान रॉयल्स ने कृष्णप्पा को 6.2 करोड़ में लिया। 
* शाहबाज नदीम के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने लगाई 3.2 करोड़ की बोली। 
* राहुल चहर को मुंबई इंडियंस ने 1.9 करोड़ में खरीदा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संदीप आईपीएल अनुबंध हासिल करने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर