Publish Date: Tue, 04 Apr 2017 (16:46 IST)
Updated Date: Tue, 04 Apr 2017 (16:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल का दसवां सत्र शुरू होने से पहले मंगलवार को करारा झटका लगा, जबकि उसके बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चेचक के कारण कम से कम एक सप्ताह तक टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
अय्यर अब अपनी बीमारी से उबरने के लिए मुंबई चले गए हैं और पूरी तरह फिट होने पर ही वे टीम से जुड़ेंगे। उन्हें फिर से अभ्यास शुरू करने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।
पहले सप्ताह में अय्यर की उपस्थिति टीम के लिए बड़ी चिंता है, क्योंकि क्विंटन डिकाक और जेपी डुमिनी पहले चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि एंजेलो मैथ्यूज भी शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। (भाषा)