khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैब प्रमुख का पद संभाला

Advertiesment
Sourav Ganguly
कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को आधिकारिक रूप से दूसरे कार्यकाल के तौर पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष का पद संभाला। 
 
गांगुली ने ईडन गार्डन्स में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में फिर से पद संभाला। गांगुली पहली बार 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद कैब अध्यक्ष बने थे। 
 
गांगुली सबसे पहले कैब की कार्यकारिणी का हिस्सा बने थे और 2014 में उन्हें संयुक्त सचिव चुना गया था। इसलिए उन्हें जुलाई 2020 से 3 साल तक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ के कारण बाहर रहना होगा। 
 
उन्होंने पत्रकारों से कहा, मैं खुश हूं। यह 10 महीने है लेकिन यह लंबा समय है। मैं नहीं जानता कि आगे क्या होना है। देखते हैं क्या होता है। कैब के अन्य पदों में नरेश ओझा ने उपाध्यक्ष, अभिषेक डालमिया ने सचिव, देबब्रत दास ने संयुक्त सचिव और देबाशीष गांगुली ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गौतम गंभीर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दायर किया संपूरक आरोप-पत्र