Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका ने 22 सदस्यीय टीम चुनकर हैरान किया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bangladesh ODI
, शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (21:41 IST)
कोलंबो। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के लिए शुक्रवार को दिमुथ करुणारत्ने की अगुवाई में 22 सदस्यीय टीम का चयन किया।
 
3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद अगले 2 मैच 28 और 31 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 
टीम इस प्रकार है- दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरु थिरिमाने, शेहान जयसूर्या, धनंजय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला, धनुष्का गुणतिलके, दासुन शनाका, वाहिंदु हसरंगा, अकिला धनंजय, अमिला अपोन्सो, लक्षण संदाकन, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप, कसुन राजिथा, लाहिरु कुमारा, तिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लाहिरु मदुसंका। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त अरुण पांडे ने तुरंत रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज किया