Publish Date: Mon, 05 Mar 2018 (22:03 IST)
Updated Date: Mon, 05 Mar 2018 (22:05 IST)
मुंबई। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को आज पहले मुंबई टी20 लीग का कमिश्नर नियुक्त किया गया।
इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी और इसके सभी मैच 11 से 21 मार्च तक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।
गावस्कर की नियुक्ति की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ( एमसीए) और प्रोबेबलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड ने मीडिया विज्ञप्ति के जरिए की। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।