Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने की सगाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें SuryaKumar Yadav
मुंबई , शनिवार, 4 जून 2016 (10:04 IST)
मुंबई। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर सूर्यकुमार यादव ने अपने जीवन की नई पारी की तरफ कदम बढ़ाते हुए प्रेमिका संग सगाई रचा ली है।
 
सूत्रों के अनुसार 29 मई को हुए इस कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखा गया था और कोई भी खिलाड़ी इसमें शरीक नहीं हुआ था। सूर्यकुमार ने अपनी मंगेतर के साथ में अनेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हुई है, लेकिन मंगेतर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
25 वर्षीय सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रति‍निधित्व करते हैं और उनकी बल्लेबाजी का दबदबा सभी मानते हैं। स्टाइलिश लुक वाले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आईपीएल में केकेआर टीम की तरफ से खेलते हैं। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#webviral इस क्रिकेटर ने क्रिस गेल को कहा 'अंकल'