Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देखिए, कैसे ऑस्ट्रेलिया में खुद को ढाल रहे हैं सूर्यकुमार यादव (Video)

हमें फॉलो करें देखिए, कैसे ऑस्ट्रेलिया में खुद को ढाल रहे हैं सूर्यकुमार यादव (Video)
, रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (15:07 IST)
पर्थ:भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से पूर्व ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले अभ्यास सत्र के बारे में कहा कि वह बेहद उत्साहित थे लेकिन उन्होंने वातावरण में ढलने का प्रयास किया।

सूर्यकुमार ने बीसीसीआई द्वारा रविवार को ट्वीट की गयी एक वीडियो में कहा, "मैं वास्तव में यहां आने और पहले अभ्यास सत्र में भाग लेने, मैदान पर जाने, दौड़ने और यह देखने के लिए उत्सुक था कि यहां माहौल कैसा है। पहला नेट सत्र वास्तव में अद्भुत था। मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि विकेट की गति और उछाल कैसा है, इसलिए जाहिर तौर पर शुरुआत थोड़ी धीमी है। थोड़ा उत्साह था लेकिन साथ ही वातावरण के अनुकूल होना और अपनी प्रक्रिया का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।"
सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों में रन बनाने के लिये रणनीतियों में बदलाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा, “अभ्यास के दौरान विकेट की उछाल, गति और मैदान के बड़े आयामों को ध्यान में रखते हुए रन बनाने के तरीके पर योजना तैयार करना महत्वपूर्ण है।"
webdunia

भारत को टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 19 अक्टूबर को उसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं।भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रो कबड्डी लीग में लगातार हुए दो टाई मैच, दर्शक हुए रोमांचित