Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मात्र 92 रनों पर ढेर हो गई टीम इंडिया, खली धोनी की कमी, ट्विटर पर झलका दर्द

हमें फॉलो करें मात्र 92 रनों पर ढेर हो गई टीम इंडिया, खली धोनी की कमी, ट्विटर पर झलका दर्द
हैमिलटन , गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (10:04 IST)
हैमिलटन। ट्रेट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रेंडहोमे की घातक गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजों के मात्र 90 रनों पर ऑलआउट कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में खेल रही टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज इस मैच में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सका।

ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को टीम के तारणहार महेंद्र सिंह धोनी की कमी जमकर खली। धोनी घायल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।  ट्विटर पर धोनी के फैंस ने उन्हें इस तरह याद किया... 
 
webdunia
गौरव ने ट्‍वीट कर कहा कि आज जैसी स्थिति के लिए ही हमें टीम में धोनी की आवश्यकता है। वह भले ही बूढ़े हो रहे हो और थोड़ा धीमे खेलते हो लेकिन वह टीम को बहुत स्थिरता देते हैं।
 
webdunia
प्रहलाद यादव ने ट्वीट किया, इस वजह से टीम में धोनी की आवश्यकता है। मैच फिनिश करना अच्छा है पर टीम को ढहने से बचाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 
 
webdunia
हालांकि टीम इंडिया के प्रशंसकों ने इस मैच में विराट कोहली को भी मिस किया। उन्होंने कहा कि कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम इस तरह खेल रही थी मानो बॉस छु्ट्टी पर हो। 

चित्र सौजन्य : ट्विटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूपति की साफगोई, भारत को लिएंडर पेस की कमी नहीं खलेगी