Publish Date: Tue, 06 Jan 2015 (15:28 IST)
Updated Date: Tue, 06 Jan 2015 (15:30 IST)
वर्ल्ड कप 2015 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जा चुका है और जैसा कि अटकलें लगाई जा रही थीं कि चोटिल रवींद्र जड़ेजा के स्थान पर युवराज सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है, ऐसा कुछ नहीं हुआ। युवराज को टीम में जगह नहीं दी गई।
टीम चयन से पहले यह माना जा रहा था कि युवराज के चयन के लिए धोनी का वोट बहुत अहमियत रखता है। युवराज टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर दावेदार थे, लेकिन उनके स्थान पर जड़ेजा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को वरीयता दी गई।
जडेजा और पटेल की प्रतिभा पर सवाल नहीं है, लेकिन एक चोटिल खिलाड़ी का टीम में शामिल नहीं सवालों को जन्म देता है। पिछले वर्ल्ड कप के मैन ऑफ सीरीज़ रहे युवराज इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन उनके बजाय टीम में चोटिल जड़ेजा को यह कहकर टीम में शामिल किया गया कि वे 10 दिनों में फिट हो जाएंगे।
युवराज सिंह के पक्ष में उनके फॉर्म के साथ साथ परिस्थितियां भी थीं, लेकिन जैसा कि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि युवराज के टीम में चयन के लिए धोनी का वोट बहुत महत्वपूर्ण है, जो शायद उन्हें नहीं मिला।