ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने स्टीव स्मिथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Twenty20 World Cup
, मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016 (15:32 IST)
सिडनी। आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने आरोन फिंच को हटाकर स्टीव स्मिथ को अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए कप्तान चुना है जबकि पीटर नेविल उपकप्तान होंगे।
फिंच अक्टूबर 2014 से टी20 कप्तान है लेकिन स्मिथ टेस्ट और वनडे दोनों में कप्तानी कर रहे हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा कि अब उनको टी20 में भी कप्तानी सौंपने का समय आ गया है।
 
उन्होंने कहा कि आरोन फिंच ने उम्दा कप्तानी की है और वह टीम के सम्मानित खिलाड़ियों में रहेंगे लेकिन अब स्टीव को तीनों प्रारूपों में कमान सौंपने का समय आ गया है।’ 
 
टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल, मिश मार्श, जेम्स फाकनेर, जान हेस्टिंग्स, पीटर नेविल, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, आरोन फिंच, नाथन कूल्टर नाइल, एस्टोन एगर, एंड्रयू टाए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi