Publish Date: Thu, 20 Feb 2020 (14:10 IST)
Updated Date: Thu, 20 Feb 2020 (14:20 IST)
विवादों से घिरे उमर अकमल (Umar Akmal) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भ्रष्टाचार निरोधक जांच पूरी होने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर उमर अकमल यूजर्स के निशाने पर आ गए। वे निलंबन नहीं बल्कि अपने एक फोटो के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गए।
अकमल ने पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ फोटो ट्विटर पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- ' दूसरे भाई से मां'' (Mother from another brother)। फिर क्या था यूजर्स ने उनके एक बढ़कर एक मीम्स बनाए।
इससे पहले भी अकमल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं।
हाल ही में फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे और पूछा था- कहां है फैट?'' इसके लिए भी उनको ट्रोल किया गया था।