Publish Date: Mon, 19 Dec 2016 (16:56 IST)
Updated Date: Mon, 19 Dec 2016 (16:59 IST)
वीरेंद्र सहवाग भारत के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जिनके नाम दो तिहरे शतक दर्ज हैं। सहवाग तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जैसे ही करुण नायर ने अपना तिहरा शतक पूरा किया, सहवाग ने अपने खास अंदाज़ में ट्वीट करके उन्हें बधाई दी।
सहवाग ने लिखा, 300 क्लब में तुम्हारा स्वागत है करुण। पिछले 12 साल 8 महीनों से इस क्लब में अकेला था। तुम्हें बहुत शुभकामनाएं। मज़ा आ गया।
सहवाग ने मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ और चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिहरे शतक जमाए हैं।